कैसा होगा आपका नववर्ष (2026 ) भविष्य को जानने की जिज्ञासा हर प्राणी के चेतन व् अवचेतन मन में बसती है/ ज्योतिष की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हम अपने आने वाले समय की झलक पाना चाहते है/अंक ज्योतिष के आधार पर जानना चाहेंगे ना आप कि कैसा रहेगा आपका आने वाला वर्ष / सर्वप्रथम जानिए अपना मूलांक व् भाग्यांक. /आपके जन्म की तिथि आपका मूलांक है व् भाग्यांक जानने के लिए जोड़िये जन्मतिथि +माह+वर्ष उदहारण के लिए २/७/१९८१ इस दिन जन्मे व्यक्ति का मूलांक होगा २ और भाग्यांक १ २+७ +१+९+८+१ = २९ =२+९ = १ ग्रहीय अंक १ से ९ के अंतर्गत आपका आगामी वर्ष २०26 कैसा रहेगा, जानिए अंक ज्योतिषीय गणना के आधार पर/ क्या यह आपके लिए खुशियों की सौग़ात लाएगा या परेशानियां या सहज , सामान्य स्थिति/ यदि इस वर्ष का स्वामी अंक १ आपके भाग्यांक के अनुकूल है, आप सर्वाधिक सुखद स्थिति में रहेंगे/ अन्य अंकों की स्थिति की जानकारी के लिए देखिये अंकशास्त्र के आधार पर यह विस्तृत विश्लेषण: अंक २०२६ बना है अंक २+0 +२ +६ के योग से , इन अंको का कुल योग है अंक १/ क...