Skip to main content

कैसे जीवनसंगी है आप

कैसे जीवनसंगी है आप 

(अंक ज्योतिष के आधार पर विश्लेषण )


हमारे जीवन का हर पहलू   ,ग्रहीय अंक १ से ९ द्वारा  प्रभावित होता है/ यही अंक हमारे जीवन की सभी घटनाओं के स्त्रोत हैं  और हमारे जीवन के विभिन्न आयामों  की रचना करते हैं,उन्हें सँवारते व् सुधारते हैं/हमारे जन्म के पल से लेकर आजीवन इनका प्रभाव रहता है विवाहित जीवन भी इस से अछूता नहीं है/


अभिभावक  प्राय  चिंतित रहते हैं  कि उनकी  बहु कैसी आएंगी  अथवा उनका दामाद कैसा होगा / विवाह योग्य युवक युवती के मन में अक्सर प्रश्न उभरता  हैं कि वे  वैवाहिक  दायित्व किस  हद निभा पाएंगे  व् जीवनसंगी  के साथ  उनका  कैसा तालमेल रहेगा/ आईये,आज अंक ज्योतिष  के आधार पर जानें कि  ग्रहीय अंक १ से  ९  के अन्तर्गत ,आप कैसे  जीवन  संगी  है  या आपके जीवनसंगी  की मूलभूत  विशेषतायें क्या  होंगी/

अंक १
 आपका बौद्धिक स्तर अच्छा है व् नेतृत्व क्षमता भी उत्तम है/  इस लिए कभी कभी सहचर पर अधिक हावी हो जाते है//आप उदार व् विशाल हृदय होने के नाते उनकी इच्छाओं की पूर्ति के लिय खुले दिल से व्यय करना पसंद  करते हैं/ सहर्ष पारिवारिक ज़िम्मेदारियाँ ओढ़ लेते हैं, परन्तु जब ज़िद पर अड़ जाएँ तो अपनी बात मनवा कर ही दम लेते हैं/

अंक २  
कल्पना शक्ति व् सृजनात्मक प्रवृति ,रचनात्मक गतिविधियो व् सैर सपाटे,विदेश भ्रमण के प्रति रुझान ,सब के साथ सामंजस्य  बैठा कर चलने वाले व् दूसरों की भावनाओं के प्रति सहिष्णु, परन्तु स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने में  हिचकिचाहट रहती  है/ पारिवारिक माहौल शान्तिप्रद  रखने के लिए सतत प्रयत्नशील /

अंक ३ 

पारिवारिक ,व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व अपनाने में अधिक सक्षम, अनुशासन प्रिय व् ज़िम्मेदारी निभाने में अग्रणी/ शैक्षणिक व् रचनात्मक गतिविधियों में  भी रुझान होने  के कारण,संतान की परवरिश अच्छे ढंग से कर पाते  है/ धार्मिक क्रियाकलापों में  भी समय दे पाते हैं/

अंक ४ 
मौलिक चिंतन व् नेतृत्व की  क्षमता, परम्परा से हट कर कुछ करने में रूचि, तार्किक गुण व् समस्या के विश्लेषण की सामर्थ्य, रचनात्मक गतिविधियों में रूचि / कईं बार मन अशांत होने के कारण, तनावग्रसित हो जाते हैं व् पारिवारिक सामंजस्य बिगड़ जाता है/ सामाजिक स्तर पर लोग आपकी राय का मान करते है/

अंक ५ 
आत्म निर्भर व् अपने स्तर पर निर्णय लेने में  सक्षम, चंचल चित के स्वामी, पूर्वाभास के  कारण, कई बार आने वाली विपतियों से परिवार को बचा पाते है/ सोच समझ कर , सुनियोजित ढंग से व्यय करने के क्षमता के धनी, पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व सहर्ष निभा लेते हैं/

अंक ६ 

आकर्षक व्यक्तित्व के  धनी, चुंबकीय व्यक्तित्व, प्रखर सौंदर्यबोध ,साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों  मैं रुझान, स्नेहिल  व्यवहार के दम पर जीवनसंगी के चहेते रहते हैं/ जीवन के  हर पल का आनंद लेने को तत्पर, भौतिक सुख सुविधापूर्ण जीवन जी पाते हैं/ संतान के लालन पालन के प्रति अपना दायित्व बखूबी निभाते हैं/

अंक ७ 
कल्पना शक्ति से भरपूर, साहित्यिक व् रचनात्मक गतिविधियों में रुझान, संकोची प्रवृति, अपने मन के भाव  शीघ्रता से प्रकट नहीं होने देते/ सहनशीलता व् सामंजस्य की  प्रवृति से घर का माहौल सुखद बनाये रखते हैं/जीवन के  हर पहलू का आनंद लेना जानते हैं/  पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाते हैं/

अंक 8 

दृढ़ निश्चय लेने व्  संघर्ष का सामना करने की  क्षमता, नेतृत्व की सामर्थ्य, सामाजिक सरोकार व् धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान, पारिवारिक संकट का सामना द्रृढता से कर पाते है,परन्तु जीवन अक्सर संघर्षमयी रहता है/

अंक ९

आत्म निर्भर,स्वतन्त्र निर्णय लेने में  सक्षम, पारिवारिक दायित्व निभाने के साथ साथ धार्मिक गतिविधियों की ओर भी रुझान, संघर्ष की क्षमता, पारिवारिक जीवन के शुरुआती दौर में  कुछ संघर्ष रहते है/ अपने नाम से सम्पति अवश्य रहती है/

   रजनी छाबड़ा 

 अंकशास्त्री 
www .numeropath .com 

Comments

Popular posts from this blog

सूर्य प्रणाम मंत्र

सूर्य प्रणाम मंत्र काँसे के लोटे में जल लेकर, यह जल सूर्य को अर्पित करते हुए मंत्र उच्चारण कीजिये ब्रह्मा मुरारी  त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि सुतो बुद्धिश्चै गुरूश्चे शुक्रे  शनि राहु केतब कुर्बन्ति सर्वे मम सुप्रभातम इसके बाद इस जल की परिक्रमा ७ बार करने के बाद , जल को आँखों से लगाएं/ रोज़ सुबह करना है/ ------------------------------------------------------------------------------------------------- हो सके तो हर रविवार सफ़ेद रंग की कोई भी वास्तु दान में दें/  दूध दे सकते हैं/ शनिवार को काले कुत्ते को रोटी  खिलाएं/ रोटी पर थोड़े काले तिल भी डाल दें/

NUMEROLOGY N POLITICAL CAREER

NUMEROLOGY N POLITICAL CAREER By  Rajni Chhabra  on Tuesday, May 6, 2014 at 3:42pm NUMEROLOGY N POLITICAL CAREER ================================ It is a natural instinct in human beings to play a leading role in whatever sphere they are.Still, we see that in spite of their basic traits,they are not always able to get that lead role in life,for which they are aspiring.Besides basic inherent traits,luck too plays a decisive role in life.  Let us have a glance on Number 1 to 9 and a glimpse into what sort of leader they become and what are their chances for political career.Its a myth that persons born on some particular number only become leader;a person is destined to become leader due to his or her luck number as well.Variation is only in their way of execution, manipulation and implementation of political activities. NUMBER 1 Individuals born on Number 1 have leadership qualities in their blood.They are born leaders n due to their intellectual n manipulat...

कैसा होगा आपका नववर्ष (2025 )

   कैसा होगा आपका नववर्ष (2025 ) भविष्य को जानने की जिज्ञासा हर प्राणी के मन में बसती है/ज्योतिष की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हम अपने आने वाले समय की झलक पाना चाहते  है/अंक ज्योतिष के आधार पर जानना चाहेंगे ना आप कि कैसा रहेगा आपका आने वाला वर्ष / वर्ष 2025  का स्वामी अंक 9 है/ अंक 9 अपने आप में मंगल  ग्रह की विशेषताएं समाहित किये हुए है/ इस ग्रह के प्रभाव से सफलता व् स्थायीत्व प्राप्त होता है,परन्तु दीर्घ संघर्ष के उपरांत/ आध्यात्मिकता की ओर रुझान, दृढ संकल्प और स्वतंत्र रूप से क्रियान्वन, आत्म-बल में वृद्धि, सामाजिक सरोकार की  व् धार्मिक  ग तिविधियों में योगदान और कार्यक्षेत्र में पूर्ण निष्ठा अंक 9  के प्राणियों के व्यक्तित्व व् भाग्य में रचे रहते हैं/ ज़िंदगी एक खूबसूरत मोड़ लेगी/ सकरात्मक उर्ज़ा का विकास होगा/ लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुकूल स्थितियां बनेंगी/ वर्ष 2025 में अंक 2  दो बार समाहित है और अंक 5 भी इस में समाहित है/ अंक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है  जोकि सर्वगुण सम्पन्नता का प्रतीक है  / अतः अंक 2 में  चन्द...