Skip to main content

अंकशास्त्र और आपका स्वास्थ्य




 अंकशास्त्र और आपका स्वास्थ्य 


अनुक्रम 


जीवन  का गणित बताता है अंकशास्त्रीय गणित

जानिए अपना मूलांक  और भाग्यांक 

आपके अनुकूल व् प्रतिकूल अंक 

अंक  1 के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 

अंक  2  के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 

अंक  3  के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 

अंक  4  के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 

अंक 5  के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 

अंक ६ के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन

अंक  7  के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 

अंक 8  के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 

अंक  9  के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 

आपके  शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रत्न 


आपके अनुकूल व्  प्रतिकूल रंग 


जीवन का गणित बताता है अंकशास्त्रीय गणित

 
भविष्य को जानने की जिज्ञासा व् उसे संवारने की आकांक्षा हमारे चेतन व् अवचेतन मन में हमेशा से बसती हैज्योतिष की विभिन्न विधायें हमें अपने जीवन के अनेकानेक पहलू जानने व् जीवन को बेहतर बनाने में  हमारी सहायता करती हैइन्ही विधाओं में  तेजी से लोकप्रियता प्राप्त कर रही एक विधा हैं अंक ज्योतिष / मर्यादा और सिद्धांत किसी भी तरह के होलेकिन अंक ज्योतिष की सभी भाषाओँसंस्कृतियों में मान्यता हैकरीब करीब सभी देशों में अंक ज्योतिष का सहारा लिया जाता हैक्योंकि यह जीवन को बेहतर और उज्ज्वल बनाने का बेहतरीन साधन है/
 
अंक ज्योतिष अंकों की सहायता से भविष्यवाणी करने का विज्ञान हैअंक ज्योतिष में गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग कर के मानव जीवन के विभिन्न पहलुओ पर नज़र डाली जा सकती हैइस विज्ञान के द्वारा आपको मालूम हो सकता है कि आप कहाँ हैकहाँ जा सकते हैं और क्या क्या घटित हो सकता है आपके जीवन में /
 
अंक ज्योतिष में सूर्यचन्द्र और  गुरुयूरेनसबुधशुक्रवरुणशनि और मंगल ग्रह की विशेषताओं के आधार पर गणना की जाती हैप्रत्येक ग्रह के लिए एक अंक निर्धारित किया गया हैसकल विश्व के प्राणियों के कर्म व् भाग्य  ग्रहीय अंक  से  के द्वारा प्रभावित होते हैंयह नौ ग्रह मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं /व्यक्ति के जन्म  के समय ग्रहों की जो स्थिति होती हैउसी के अनुसार उस व्यक्ति का व्यक्तित्व निर्धारित होता हैएक प्राथमिक ग्रह व् एक दवत्यिक ग्रह प्रत्येक व्यक्ति के जन्म के समय उस पर शासन करता हैव्यक्ति के सभी गुणउसका स्वाभावतर्कशक्तिइच्छाएंसेहतभौतिक व् मानसिक उपलब्धियांकरियरशिक्षाव्यवसाय में सफलताअसफलताविवाहवैवाहिक सामंजस्यसन्तानोत्पतिआर्थिकसामाजिक व् व्यवसायिक स्तर पर प्रतिष्ठा आदि जीवन के विभिन्न पहलू,जन्मांक व भाग्यांक से प्रभवित होते हैंव्यक्ति  अपने जीवन में अपने अपने इन अंकों के प्रभाव के अनुसार ही अवसर व् कठिनाइयों का सामना करता है/ अंक हमारे सम्पूर्ण जीवन पर,जन्म  के पल से लेकर आजीवन प्रभाव डालते हैंयही अंक हमारी जीवन धारा रचते हैं व् इसकी गति को नियंत्रित करते हैं/
 
आपकी व्यक्तिगत उपलब्धियों  को निर्धारित करता है आपका मूलांक और भाग्य द्वारा प्रदत उप्लब्धियाँ भाग्यांक द्वारा जानी जाती हैं/


 सकल विश्व के प्राणियों के कर्म व् भाग्य ग्रहीय अंक  से  के द्वारा प्रभावित होते  हैं / इन अंकों की जानकारी अच्छाईयों के % में वृद्धि करती है और प्रतिकूलता की जानकारीआने वाली समस्याओं को नियंत्रित करने में सहायता करती है/


मैं अंकशास्त्र  के क्षेत्र में १९८९ से सेवाएं दे रही  हूँ/ अपने अध्ययन  व् विश्लेषण  के आधार पर,  इस पुस्तक के  माध्यम  से स्वास्थ्य सम्बंधित विभिन्न आयामों  पर  चर्चा करने का  प्रयास किया है/  अंकों के आधार पर पाईये  झलक अपने शारीरिक व् मानसिक स्वास्थ्य की/साथ ही साथ यह जानिए कि आपको वर्ष के कौन से समय सेहत के  प्रति अधिक सचेत रहना चाहिए व् किस प्रकार के आहार से आप अधिक सेहतमंद रह पाएंगे/  आशा है आप इस से लाभान्वित होंगे/ आपकी प्रतिक्रिया की  प्रतीक्षा रहेगी/


रजनी छाबड़ा 

अंकशास्त्री 


जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक 

किसी भी माह की ,१०,१९,२८ दिनांक को जन्मे प्राणी का मूलांक होगा १ , इस में सूर्य के गुण समाहित होंगे/

इसी प्रकार

दि,११,२०,२९   =२  इस में  चंद्र  के गुण समाहित होंगे/


दि,१२,२१,३०    = इस में  गुरु ग्रह   के गुण समाहित होंगे/

/

दि१३२२       =४ इस में यूरेनस ग्रह के गुण समाहित होंगे/

दि १४२३        =५ इस में बुध  ग्रह के गुण समाहित होंगे/


दि १५२४        = इस में शुक्र  ग्रह के गुण समाहित होंगे/

दि१६२५       =७ इस में वरुण  ग्रह के गुण समाहित होंगे/


दि १७२६        = इस में  शनि ग्रह के गुण समाहित होंगे/


दि.१८२७        = इस में मंगल  ग्रह के गुण समाहित होंगे/


 

भाग्यांक जानने के लिए जोडिए जन्म  तिथि+माह+वर्ष 

उदाहरण के लिए 

 2.7.1979→2+7+1+9+7+9=35→3+5 =8

उक्त उदाहरण में मूलांक   निर्देशन भाग्यांक  है/

व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए पढे अंक  और भाग्य द्वारा क्या मिल रहा है,जानने के लिए पढे अंक 



आपके अनुकूल व् प्रतिकूल अंक





अंक
    अनुकूल     

प्रतिकूल
तटस्थ
1
1, 5, 2, 7 
6, 8 
4, 3, 9 
2
2, 3, 5, 6, 8 
7, 9  
1 , 4
3
3, 2, 7, 8, 9 
5, 6
1, 4 
4
4, 5, 2,  7 
1, 6, 8 
3, 9 
5
5, 4, 3, 1 
8, 9  
2, 6, 7  
6
6, 3 
1, 2, 4, 5, 7, 8
7
7, 6, 5, 3  
2, 9  
1, 4  
8
8, 3 , 9
1, 4 
2, 6, 7 
9
9, 8, 3 
5, 6 
1, 4, 2, 7  

उक्त चार्ट केआधार  पर आप गणना कर सकते कि किस चलित माह में  स्वास्थय की स्थिति कैसी रहेगी/  इसके लिए आपको जन्म  के माह में अनुकूल अंक जोड़ कर देखना होगा/ उदाहरण के लिए यदि आप 2/7 /1981  को पैदा  हुए हैं,  आप जुलाई  माह में अंक 5 जोड़िए ; आपका चलित  माह होगा २ नवम्बर   से 1 दिसम्बर , क्योंकि यह अंक आपका अनुकूल  है , इस समय आपके सवास्थ्य की स्थिति उत्तम रहेगी/ इसी तरह यदि प्रतिकूल चलित माह  है, उदहारण  के  लिए 2  जुलाई +7  = 2  जनवरी से 1 फरवरी , इस समय आप का स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा/ यदि चलित अंक तटस्थ है, आपका सवास्थ्य सामान्य रहेगा/ इस प्रकार आप पूरे वर्ष में आपके  सवास्थ्य की स्थिति  की गणना कर सकते हैं/


अंक  1 के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 


 अंक 1 ,१०,१९,२८ पर जन्मे प्राणी अक्सर किसी न किसी प्रकार की हृदय रोग से जुडी परेशानियाँ भुगतते हैं जैसे की सांस फूलना,अनियिमित रक्त प्रवाह  व्  बढ़ती उम्र के साथ रक्तचाप सम्बन्धित विकार/ पीठ व् कंधे में दर्दआँखों से सम्बंधित कुछ परेशानियां भी झेलनी पड़ती है/

अक्टूबरदिसम्बर व् जनवरी में आपको  स्वास्थ्य के प्रति विशेष सचेत रहना चाहिए/

 आहार :प्रात एक चमच्च शहद जल या दूध में मिला के लीजिये/ सुबह के समय हल्का फुल्का भोजन कीजियेक्योंकि आपको उस समय अधिक भूख नहीं लगती है/ अगर आपका शरीर मना कर रहा हैऔर फिर भी आप भारी भोजन कर रहे हैं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है/अधिक मसालेदार व् तले  हुए भोजन से परहेज़  राखिये/
आप प्राकृतिक चिकित्सा में अधिक यकीन रखते हैं और  छोटी छोटी समस्या के लिए डॉक्टर के पास जाना पसंद नहीं करते/




अंक 2  के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 



अंक २,११,२०,२९ पर जन्मे प्राणी अक्सर पेट से सम्बंधित बीमारियों व् पाचन शक्ति कमज़ोर होने की वजह से परेशान रहते हैं/

जनवरफ़रवरी व् जुलाई  इन  तीन महीनों में आपको  सवास्थ्य  के प्रति विशेष सजग रहना चाहिए और अधिक थकना नहीं चाहिए/

आहार :आप अपने आहार में खीरासफ़ेद व् पीले पेठे का अधिक उपयोग कीजिये/ अपने दैनिक आहार में ऐसी चीज़ें शामिल कीजियेजिनमें  पानी की मात्रा प्रचुर हो/ हरी सब्जियाँजैसे कि पत्ता गोभी और फल जैसे कि  तरबूज़अनार व् केले आपके लिए अधिक गुणकारी रहेंगे /



अंक  3  के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 



अंक  १२२१३० पर जन्मे व्यक्ति नर्वस सिस्टम से जुडी दिक़्क़तों से जूझते हैं/ नुराइटिस साइटिका  से भी परेशानी की संभावना रहती है/ कई प्रकार के चर्मरोगों से भी परेशान रहते हैं/

आपको फ़रवरीजून व् सितम्बर में स्वास्थ्य  की ओर अधिक सावधानी बरतनी चाहिए/

आहार :अनाजसब्जियां और फल जैसे की टमाटरनींबू, अनार व् अनानास आपके लिए अधिक गुणकारी रहेंगे/ बादाम का सेवन करना भी अच्छा रहेगापरन्तु अंक ३ पर जन्मे सभी प्राणियों के लिए यह उपयुक्त नहीं हो  सकते/ कम मसालेदार व् कम तेल में पका हुआ खाना आपके लिए उत्तम है/ अंकुरित भोजनहींगलहसुन व् अदरक आपके लिए हितकारी हैं/ खाना नियमित समय पर खाइये; वैसा खाना जो गैस व् एसिडिटी करें उस से परहेज़  रखिये/


अंक 4   के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 


अंक १३२२३१ पर जन्मे प्राणी अक्सर ऐसी रहस्यमयी  बीमारियों  से पीड़ित रहते हैजिनका पता लगाना बहुत मुश्किल होता है/ पीठ दर्दसिर दर्दरक्त विकार व् खून की कमीनीरसता से अक्सर परेशान रहते हैं/ 

जनवरीजरवरीजुलाई, अगस्त व्  सितम्बर  माह में आपको  स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहना चाहिए/

आहार : अनाजहरी सब्जियां व् फल आपके लिए उपयुक्त भोजन हैं/ टमाटरनीबूअनानासअनार व् बादाम आपकी सेहत के लिए अच्छे हैं/

प्राय सब तरह का आहार आपको सुहाता  है और आप विविध प्रकार के व्यंजनों का आनंद लेना पसंद करते हैं/

अंक 5   के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 


अंक ५ ,१४२३ पर जन्मे  प्राणी अक्सर अपना दिल दिमाग अत्याधिक काम के के थका लेते हैं/ स्नायु-प्रदाह व् नींद न आने से परेशान रहते हैं//

जूनसितम्बर  व् दिसम्बर में  आपको सवास्थ्य  की ओर  अधिक सचेत रहना चाहिए/

आहार आप गाय के दूध व् घी का अधिक इस्तेमाल कीजये/ दालेंअंजीर  व् ओट्स आपकी सेहत के लिए उत्तम हैं/ अखरोट व पिस्ता भी आपके लिए  गुणकारी हैं/

अंक  6  के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 


अंक  , १५२४ पर जन्मे प्राणी अक्सर नाक, गले व् फेफड़ों की बीमारियों से परेशान रहते हैं/ जन्मांक ६ की महिलाओं को अक्सर वक्षस्थल  से व् प्रजनन अंगों से सम्बंधित परेशानी रहती हैं/

आपको मईअक्टूबर व नवंबर में स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहना चाहिए/
आहार: आप अपने आहार  में सेबअंगूरअंजीरखरबूजा, तरबूज़द्राक्षखुबानीअखरोट व् गुलाब की पंखुरियाँ शामिल कीजिये/ आप को वजन बहुत जल्दी बढ़ जाता हैइसलिए मिठाईयां व् चॉकलेट्स कम इस्तेमाल कीजिये/ इन्हे केवल तभी उपयोग  लीजिये जब आप किसी प्रकार के मानसिक तनाव से ग्रस्त हों/


अंक  7  के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 


अंक ,१६२५  पर जन्मे प्राणी बहुत जल्दी चिन्तित हो जाते है/ क्रोध पर  भी काबू  नहीं  रख  पाते/ विचलित हो जाते हैं व् अनमने  से रहते हैं/ त्वचा  नाजुक होने के कारण उन्हें अक्सर परेशानी उठानी पड़ती है व् थोड़ी सी खरोंच भी उनकी परेशानी का सबब बन जाती है/

जनवरी फ़रवरी जुलाई व् अगस्त में सेहत की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता हैं/

आहार : आप अपने दैनिक आहार में हरी सब्जियां व् साग जैसे की कद्दू, सलादगोभी, खीराप्याज़ व् फलों में केला अंगूरअनानास व् मुनक्का लीजिये/ आपको लज़ीज़ खाना भाता हैपरन्तु वही भोजन कीजियेजो आपकी सेहत के लिए अच्छा हो/


अंक  8  के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 

अंक , १७, २६ पर जन्मे प्राणी अक्सर पाचनतंत्र विकार से परेशान रहते हैं/  सिरदर्द व्  गठिया भी उनकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ जहां तक सम्भव हो  उन्हें शुद्ध शाकाहारी भोजन ही करना चाहिए/
दिसम्बर ,जनवरी फ़रवरी व् जुलाई में आपको  स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सजग रहना चाहिए/

आहार : चाय व् कॉफी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं/ आपके दैनिक आहार में हरी सब्जियांसागखीरागाज़रअनानास, द्राक्ष व केला शामिल  होने चाहियें/ अगरआप ४० की वय पार कर चुके हैं तो रात्रि को बहुत हल्का आहार  लें/


अंक  9  के लिए वृहद स्वास्थ्य निर्देशन 


अंक ९१८२७ मूलांक वाले प्राणी अक्सर सब प्रकार के ज्वर का शिकार हो जाते हैं, जिनमें कि मीज़ल्स व् चिकेन पॉक्स भी शामिल है/

अप्रैलमई, अक्टूबर व नवम्बर में आपको  स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहना चाहिए/
 आहार: आपको अधिक गरिष्ठ भोजन व्  शराब के सेवन से भी परहेज़ रखना चाहिए/ अपने भोजन में लहसुन व् प्याज़ शामिल कीजियेपरन्तु चटपटेमसालेदार भोजन व् तेज़ मिर्च से परहेज़ रखिये/ अधिक मांसाहार से अल्सर  की संभावना बढ़ सकती है/





 आपके  शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रत्न 

________________________________________---------------

अंक ज्योतिष अंकों की सहायता से भविष्यवाणी करने का विज्ञान है/ अंक-ज्योतिष में नौ ग्रहों सूर्य, चंद्र, गुरु, यूरेनस, बुध, शुक्र, शनि और मंगल की विशेषताओं के आधार पर गणना की जाती है/ प्रत्येक ग्रह  के लिए एक अंक निर्धारित है/सम्पूर्ण विश्व के प्राणियों के कर्म व् भाग्य ग्रहीय अंक १  से ९  के द्वारा प्रभावित होते हैं/ शारीरिक व् मानसिक स्वास्थ्य भी इस से अछूता नहीं है/

प्रत्येक रत्न एक विशिष्ट ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और उसे पहनने से सम्बंधित ग्रह की सकारात्मक लहरों का संचार होता है एवं उस ग्रह का आपके जीवन पर प्रभाव पड़ता है/

अंक 1 से 9 तक के लिए रत्न 

अंक १  : ( जन्मांक १ , १0 ,१९ , २८ ) अंक-शास्त्र के आधार पर अंक १  के लिए सर्वोत्तम रत्न  रूबी है/ इस से आपका भाग्य निखरता है/ आप पीले रंग का पुखराज, पीत-मणि  और इस रंग के अन्य रत्न  का भी उपयोग कर सकते हैं/इस से आपका स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा ही, साथ ही साथ आपके प्रयास भी सफल रहेंगे/


अंक २  ( जन्मांक २, ११, २0,  २९ ) आपके अंक २ के आधार, आपका सर्वाधिक अनुकूल रत्न  मोती है/ इसे से आपकी मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि होती है व् क्रोध पर भी नियन्त्रण रहता है/ लहसुनिया रत्न, गोदंती और पीले हरे स्टोन का उपयोग भी कर  सकते हैं/ इसे आपकी भाग्यानुकूलता में वृद्धि होगी/ अपने शारीरिक स्वास्थ्य वृद्धि के लिए आप हरा पत्थर (जेड )और टाइगर रत्न  से भी लाभान्वित होंगे/


अंक ३  ( जन्मांक ३ , १२ , २१ , ३० ) अंक-शास्त्रीय गणना इंगित करती हैं की अंक ३  के सर्वाधिक अनुकूल रत्न  नीलम  है/ यह व्यवस्थित चित से निर्णय लेने में आपका सहायक सिद्ध होता है व् आपकी मानसिक शांति में भी बढ़ोतरी करता है/आप सुनहरी रंगत लिए हुए पीले पुखराज  का  उपयोग भी कर  सकते हैं/ यह भी आपके बहुत अनुकूल है/ इस से भाग्य और भौतिक उपलब्धियों में वृद्धि होगी/


अंक ४  ( जन्मांक ४ , १३ , २२ , ३१ ) आपके अंक ४  के आधार पर सर्वाधिक अनुकूल रत्न  हलके या गहरे रंग का पुखराज रहेगा/ अगला विकल्प हैं गारनेट और यह शहद की रंगत जैसा होना चाहिए/ आप दूधिया पत्थर का प्रयोग भी कर सकते हैं/


अंक ५  ( जन्मांक ५ , १४, २३ ) हीरा आपके सर्वोत्तम है और यह एकदम शुद्ध होना चाहिए/ आप प्लैटिनम और चांदी के बने हुए जेवर भी पहन सकते हैं और यदि आपके बजट में हो तो  आपको प्लैटिनम में जड़ा हीरे का सेट पहनना चाहिए/


अंक ६  ( जन्मांक ६ , १५ , २४  ) आपका लिए पन्ना  भाग्यशाली रत्न  है/ गोल या  अंडाकार आकार आपकी प्राथमिकता होना चाहिए/ इस से आपका मनोबल बढ़ेगा और आत्म विश्वास में भी वृद्धि होगी/


अंक ७  ( जन्मांक ७ , १६ , २५  ) अंक ७  के लिए भाग्यशाली हैं मोती व् गोदंती / लहसुनिया रत्न आपको सर्वाधिक लाभ देगा / इस से आपके साहस में वृद्धि होगी, प्रभु के प्रति आपकी चेतना  बढ़ेगी; प्रभु कृपा व्  कमाने की  शक्ति भी बढ़ेगी/ एक आविष्कारक के रूप में आपकी सफलता बढ़ सकती है/


अंक ८  ( जन्मांक ८ , १७,  २६ ) अंकशास्र के  आधार पर आपके भाग्यशाली स्टोन्स हैं नीलम और गहरे रंग का नीलम , काले  रंग का  मोती  और काला हीरा (नीलम)/ हीरा आपके लिए  सौभाग्यशाली है/


अंक ९  ( जन्मांक ९ , १८, २७  ) अंकगणना के आधार पर आपके स्टोन्स हैं: माणिक, गार्नेट और ब्लड स्टोन / ब्लड स्टोन का अर्थ  है जीवनशक्ति और यह नकरात्मकता को दूर करता है/ आप मूंगा भी पहन सकते हैं/ इस से आपकी शान में वृद्धि होगी/




आपके अनुकूल व् प्रतिकूल रंग


आपने  अक्सर अनुभव किया होगा कि  कुछ रंग के वस्त्र धारण करने के बाद आपको सुकून मिलता है या आप प्रसन्नचित रहते है/ इसके विपरीत कुछ रंग के वस्त्र पहनने के बाद आप कुछ अशांत रहते है या कुछ अनमने से रहते है/ कुछ सुझाव आपके लिए अंकों के आधार पर कि  आपके लिए क्या रंग अनुकूल है और क्या प्रतिकूल/
अंक 1
संतरी रंग, पीला, सफ़ेद, कांस्य रंग, सुनहरी भूरा/ काला और मेरून रंग न पहनिए/


अंक 2
हरे रंग के सभी शेड्स, क्रीम व् फ़ेद रंग व् सुनहरी पीला/ जहाँ तक संभव हो गहरा लाल व् जामुनी रंग न पहनिए/


अंक 3
कमल जैसा गुलाबी रंग, जामुन, बैंगनी, नीले रंग के सभी शेड्स, लाल व् सुर्ख गुलाबी / सुनहरी पीला रंग आपके लिए सुखद है/


अंक 4
आसमानी नीला, मोतिया  रंग,  इलेक्ट्रिक ब्लूय व् रुपहला स्लेटी रंग/  काला रंग न पहनिए/


अंक  5
हल्का स्लेटी रंग व् रुपहला स्लेटी रंग/ आपको हलके रंग फलते है और जहाँ तक संभव हो, गहरे रंग न पहनिए/
काला व् गहरा हरा रंग आपके प्रतिकूल है/

अंक 6
चोकोलेटी रंग, नीले रंग के सभी शेड्स व्  गुलाबी रंग के भी सभी शेड्स / लाल ,काला व् गहरा जामुनी रंग न पहनिए/आपके लिए सफ़ेद और रक्तिम लाल रंग प्रतिकूल परिणाम देंगे/


अंक 7
हरे रंग के सभी शेड्स, सफ़ेद ,पीला व् मोतिया रंग/ जहाँ तक संभव हो, गहरे रंग न पहनिए/



अंक 8
गहरे स्लेटी रंग के सभी शेड्स, काला  रंग ,गहरा नीला और जामुनी / सुनहरी पीला रंग आपके आत्मबल को बढाता है/ सफ़ेद व् हलके रंग के वस्त्र न पहनिए/



अंक 9

लाल रंग के सभी शेड्स, काला  व् गुलाबी/ आपको  सफ़ेद व हलके रंग नहीं पहनने चाहिए/

Comments