Skip to main content

कैसा होगा आपका नववर्ष (2025 )

  कैसा होगा आपका नववर्ष (2025 )


भविष्य को जानने की जिज्ञासा हर प्राणी के मन में बसती है/ज्योतिष की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हम अपने आने वाले समय की झलक पाना चाहते  है/अंक ज्योतिष के आधार पर जानना चाहेंगे ना आप कि कैसा रहेगा आपका आने वाला वर्ष /

वर्ष 2025  का स्वामी अंक 9 है/ अंक 9 अपने आप में मंगल  ग्रह की विशेषताएं समाहित किये हुए है/ इस ग्रह के प्रभाव से सफलता व् स्थायीत्व प्राप्त होता है,परन्तु दीर्घ संघर्ष के उपरांत/ आध्यात्मिकता की ओर रुझान, दृढ संकल्प और स्वतंत्र रूप से क्रियान्वन, आत्म-बल में वृद्धि, सामाजिक सरोकार की  व् धार्मिक तिविधियों में योगदान और कार्यक्षेत्र में पूर्ण निष्ठा अंक 9  के प्राणियों के व्यक्तित्व व् भाग्य में रचे रहते हैं/ज़िंदगी एक खूबसूरत मोड़ लेगी/ सकरात्मक उर्ज़ा का विकास होगा/ लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुकूल स्थितियां बनेंगी/

वर्ष 2025 में अंक 2  दो बार समाहित है और अंक 5 भी इस में समाहित है/
अंक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है जोकि सर्वगुण सम्पन्नता का प्रतीक है / अतः अंक 2 में  चन्द्रमा के गुण झलकते हैं : सामंजस्य की प्रवृत्ति, कल्पना शक्ति, कला व् साहित्य के प्रति रुझान, कलात्मकता व् सौंदर्य इसके निहित गुण है/ फलतः कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता व् मीडिया इस वर्ष सुखद स्थिति में रहेंगे/

अंक 5 का स्वामी ग्रह  बुध है/ अतः इस अंक में बुध के गुणों का प्रभाव रहता है:चंचलता, चपलता, गणनात्मक योग्यता, स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की क्षमता, संगीत के प्रति रुझान व् विदेश यात्रा व् भ्रमण के प्रति आकर्षण/ फलतः कोरियोग्राफर्स, विदेश ट्रेवल एजेंसियां, इवेंट मैनेजर्स व् बैंक प्रबंधक एवं होटल उद्यमी इस वर्ष अपेक्षाकृत सुखद स्थिति में रहेंगे/

अतः वर्ष २०२५ में अंक 9 के साथ ही साथ, अंक 2 व् अंक 5 के गुण भी शामिल रहेंगे/ फलतः विदेश व्यापार, विदेशों के साथ राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडलों का आदान प्रदान, कला व् साहित्य के क्षेत्र में विस्तार, आध्यात्मिकता के प्रति रुझान व् धर्म प्रचार के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां होंगी/

वे प्राणी जिनका भाग्यांक 9  है या जिनके जन्मवर्ष का व्यक्तिगत अंक 9 है, इस वर्ष अधिक सुखद  स्थिति में रहेंगे/

ग्रहीय अंक १ से ९ के अंतर्गत आपका आगामी वर्ष 2025  कैसा रहेगा, जानिए अंक ज्योतिषीय गणना के आधार पर/

सर्वप्रथम जानिए अपना मूलांक व् भाग्यांक/ आपके जन्म की तिथि आपका मूलांक है व् भाग्यांक जानने के लिए जोड़िये जन्मतिथि +माह +वर्ष

उदहारण के लिए  २/७/१९८१, इस दिन जन्मे व्यक्ति का मूलांक होगा २ और भाग्यांक १ 

2+7+1+9+8+1 =282+8=10 1+0=1



अंक १

यह वर्ष आपके लिए कुछ खास अनुकूल नहीं है/ यह वर्ष आपके लिए साधारण है/ आपकी स्थिति में  किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं, परन्तु आप अपने व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ वर्ष 2025 में  तो किसी नवीनता के आसार  नहीं है, परन्तु आप सहज ,संतुलित  चित से, वर्ष 2026 के लिए अभी से योजनाएं बनानी शुरू कर दीजिये/ आपको अपने अहम पर अधिक नियंत्रण रखते हुए, सामजस्य की नीति अपना कर चलना चाहिए/ 

यदि इस समय आप अपनी उम्र के वर्ष १, १०, १९ , २८, ३७, ४६, ५५, ६४, ७३, ८२ आदि से गुजर रहें हैं, आपकी स्थिति सामान्य रहेगी/

अंक २

इस वर्ष भाग्य आप पर गत वर्ष जैसा मेहरबान नहीं है/ आपके लिए कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों कां अंदेशा है/ संयमित मन व् शांत  चित  से ही आप अपना यह वर्ष  सहजता से बिता पाएंगे/ क्रोध और अनर्गल वादविवाद आपकी उलझने बढ़ा सकते हैं/ सम्पति से जुडी किसी सौदेबाजी या सम्पति की किसी लम्बित वाद से प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ किसी  भी नए प्रोजेक्ट के लिए समय प्रतिकूल है/

सामंजस्य की प्रवृत्ति, कल्पना शक्ति, कला व् साहित्य के प्रति रुझान, कलात्मकता व् सौंदर्य अंक 2 के  निहित गुण है/ फलतः कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता व् मीडिया इस वर्ष सुखद स्थिति में रहेंगे/


यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक २, ११, २०, २९, ३८, ४७, ५६, ६५, ७४, ८३ आदि हैं, आपकी स्थिति में नकारात्मक बदलाव के आसार  हैं/


अंक 
इस वर्ष आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/ आप दृढ़ता  पूर्वक निश्चय लेने व् उसे कार्यरूप देने में  सक्षम रहेंगे/ प्रकाशक, मीडिया, आध्यात्म गुरु,  कृषि शोधार्थी, नवरत्न , कृषि उत्पादों व् ईंधन  के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कृषि भूमि में  दीर्घ कालीन निवेश हेतु विशेष अनुकूल वर्ष है/

आर्किटेक्ट्स, प्रकाशक, लेखक, मीडिया, शिक्षण संस्थान संचालक, सामाजिक कार्यकर्ता, आध्यात्म गुरु,  नवरतन, कृषि उत्पादों व् ईंधन के  विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ३, १२, २१ ,३० ,३९ , ४८ , ५७ , ६६ , ७५, ८४ आदि हैं, आपकी स्थिति सुखद रहेगी/
.
अंक ४
यह वर्ष आपके लिए सामान्य  है/ आपके क्रिया कलापों में नवीनता की कमी महसूस हो सकती है,परन्तु इसके बावजूद आप अपने व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ यह वर्ष आपके लिए शान्तिप्रद है/ बीते वर्षों की स्थितियों का आंकलन कीजिये व् सामंजस्य की स्थिति बनाये रखने की कोशिश कीजिये/

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ४, १३, २२ ,३१ , ४०, ४९ , ५८ , ६७ , ७६ , ८५  आदि हैं, आपकी स्थिति सामान्य रहेगी/

अंक ५
इस वर्ष जल्दबाजी  में  लिए गए कुछ निर्णय आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ अपने मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखते हुए शांत व् व्यवस्थित चित से अपने दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ सम्पति से सम्बंधित कुछ मुकदमेबाजी व्अनर्गल विवाद आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ आगजनी व् शार्ट सर्किट के प्रति भी सतर्क रहिये/

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ५ , १४,  २३, ३ , ४१ , ५० , ५९, ६८ , ७७, ८६  आदि हैं, आपकी स्थिति सुविधापूर्ण रहेगी/

अंक ६
इस वर्ष आप भाग्य से किसी अनुकम्पा की आशा न रखिये/  शांत मन से अपने क्रिया कलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् अनर्गल वाद विवाद , मुकदमेबाजी आदि से दूर रहिये/ आगजनी व् शार्ट सर्किट के प्रति सचेत रहिये/ सम्पति निवेश व् सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया , इस वर्ष प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ६, १५, २४, ३३, ४२, ५१, ६०, ६९, ७८, ८७  आदि हैं/ आपकी भाग्य स्थिति प्रतिकूल  रहेगी/

अंक 
 ७
इस वर्ष मानसिक स्तर पर कुछ उलझने बढ़ने का अंदेशा है/ क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये व् अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/ सम्पति  से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ आगजनी व् शार्ट सर्किट के प्रति भी सावधानी बरतिए/


यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ७, १६ , २५, ३४, ४३, ५२ , ६१, ७०, ७९, ८८ आदि हैं, आपकी स्थिति असुविधाजनक  रहेगी/ आप किसी भी स्थिति में असहज व् अशांत चित रहेंगे/ योग ध्यान में कुछ समय दीजिए/


अंक ८
यह वर्ष आपके विशेष अनुकूल है/ उपलब्धियां और सम्मान दिलाने वाला वर्ष है/आप अपनी आशा से अधिक लाभान्वित होंगे/ आप अपनी ज़िंदगी के महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे/ गत वर्षों से आपके मन में  जो कार्य योजनाये पनप  रही थी, उन्हें क्रियान्वित करने का समय आ  गया है/

इस वर्ष आप व्यवसायिक क्षेत्र में  उल्लेखनीय प्रगति कर पाएंगे/ स्वत ही आपको कुछ ऐसी सुविधाएँ प्राप्त होंगी, जिनके परिणाम स्वरुप. लक्ष्य प्राप्ति और सुगम हो जाएगी/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति अधिक सम्मानजनक होगी/आत्म विश्वास बढ़ेगा/ प्रतियोगी परीक्षा के अनुकूल परिणाम मिलेंगे/ 
यह वर्ष उन लोगों के लिए अनुकूल हैं जो एक लम्बे अरसे से विवाह की आस लगाए बैठे थे, परन्तु उचित जीवन साथी नहीं मिल रहा था/ यह वर्ष प्रेम संबंधों एवं अविवाहित जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है

मीडिया, प्रकाशक, संग्रहालय, सर्जन्स, धर्म गुरु, शोध कार्य से जुड़े लोग, ट्रांसपोर्टस, आर्किटेक्ट्स, सड़क व् भवन निर्माता, वाहन, पेट्रोल, हीरे व् नवरतन  के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ८,१७, २६, ३५, ४४, ५३, ६२, ७१, ८०, ८९  आदि हैं, आपकी भाग्य स्थिति अनुकूल रहेगी व् प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/

अंक ९

यह वर्ष आपके विशेष अनुकूल है/ उपलब्धियां और सम्मान दिलाने वाला वर्ष है/ आप अपनी आशा से अधिक लाभान्वित होंगे/ आप अपनी ज़िंदगी के महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे/ गत वर्षों से आपके मन में  जो कार्य योजनाये पनप  रही थी, उन्हें क्रियान्वित करने का समय आ  गया है/ आप विगत ८ वर्षों में  आपको  सफलता और असफलता दिलाने वाले कारणों का विश्लेषण कीजिये व्  उसके आधार पर नई कार्यनीति बनाईये /


इस वर्ष व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/आप दृढ़ता पूर्वक निर्णय लेते हुए, उन्हें अपने व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक क्षेत्र में लागू  कर पाएंगे/ दान पुण्य में भी खुले दिल से धन व् समय दे पाएंगे/ तीर्थ  यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ धार्मिक क्रियाकलापों मैं रूचि बढ़ेगी/

यह वर्ष उन लोगों के लिए फलदायक है जो  एक लम्बे अरसे से विवाह की आस लगाए बैठे थे, परन्तु उचित जीवन साथी नहीं मिल रहा था/ यह वर्ष प्रेम संबंधों एवं अविवाहित जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है/

सेना व् न्यायिक गतिविधियों से जुड़े लोग, कृषक वर्ग, बहु रंगी उत्पादों, नवरतन, भू उत्पादों, ईंधन व् बारूद के विक्रेता, विज्ञापन एजेंसियां, फोटोग्राफर, फोटो जर्नलिस्ट, पब्लिशर्स, मैरिज ब्यूरो, धर्म प्रचारक, वास्तुविद व् भविष्यवेत्ता, कृषक वर्ग, सम्पति निवेशक व् विक्रेता, आर्किटेक्ट्स , सेना, न्यायपालिका, कमांडोज़ , कुकरी क्लासेज संचालक व् टिफ़िन सेण्टर, भू शोधार्थी अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 
खनन व्यवसाय से जुड़े लोग, एन जी ओ व् राजनीतिज्ञ भाग्य अनुकूलता से अधिक लाभान्वित होंगे/
यदि इस वर्ष आपके जन्मांक का चलित अंक ९, १८, २७, ३६, ४५, ५४, ६३, ७२, ८१ ,९० आदि है, तब स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ एक अरसे से लंबित कार्य पूर्ण होंगे/ धार्मिक व् सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/


रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www.  numeropath. com

Comments

Popular posts from this blog

सूर्य प्रणाम मंत्र

सूर्य प्रणाम मंत्र काँसे के लोटे में जल लेकर, यह जल सूर्य को अर्पित करते हुए मंत्र उच्चारण कीजिये ब्रह्मा मुरारी  त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि सुतो बुद्धिश्चै गुरूश्चे शुक्रे  शनि राहु केतब कुर्बन्ति सर्वे मम सुप्रभातम इसके बाद इस जल की परिक्रमा ७ बार करने के बाद , जल को आँखों से लगाएं/ रोज़ सुबह करना है/ ------------------------------------------------------------------------------------------------- हो सके तो हर रविवार सफ़ेद रंग की कोई भी वास्तु दान में दें/  दूध दे सकते हैं/ शनिवार को काले कुत्ते को रोटी  खिलाएं/ रोटी पर थोड़े काले तिल भी डाल दें/

NUMEROLOGY N POLITICAL CAREER

NUMEROLOGY N POLITICAL CAREER By  Rajni Chhabra  on Tuesday, May 6, 2014 at 3:42pm NUMEROLOGY N POLITICAL CAREER ================================ It is a natural instinct in human beings to play a leading role in whatever sphere they are.Still, we see that in spite of their basic traits,they are not always able to get that lead role in life,for which they are aspiring.Besides basic inherent traits,luck too plays a decisive role in life.  Let us have a glance on Number 1 to 9 and a glimpse into what sort of leader they become and what are their chances for political career.Its a myth that persons born on some particular number only become leader;a person is destined to become leader due to his or her luck number as well.Variation is only in their way of execution, manipulation and implementation of political activities. NUMBER 1 Individuals born on Number 1 have leadership qualities in their blood.They are born leaders n due to their intellectual n manipulat...