Skip to main content

कैसा होगा आपका नववर्ष (2015 )

कैसा होगा आपका नववर्ष (2015 )
======================
भविष्य को जानने की जिज्ञासा हर प्राणी के मन में बसती है/ज्योतिष की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हम अपने आने वाले समय की झलक पाना चाहते  है/अंक ज्योतिष के आधार पर जानना चाहेंगे ना आप कि कैसा रहेगा आपका आने वाला वर्ष /

वे प्राणी जिनका भाग्यांक ८ है या जिनके जन्मवर्ष का व्यक्तिगत अंक ८ है,इस वर्ष अधिक सुखद  स्थिति में रहेंगे/

ग्रहीय अंक १ से ९ के अंतर्गत आपका आगामी वर्ष २०१५ कैसा रहेगा, जानिए अंक ज्योतिषीय गणना के आधार पर/

अंक १
यह वर्ष आपके लिए कुछ खास अनुकूल नहीं है/आपको अपने अहम पर अधिक नियंत्रण रखते हुए,सामजस्य की नीति अपना कर चलना चाहिए/अपने उच्च अधिकारियों व् बुजुर्गों के दृष्टिकोण को समझते हुए,उनके साथ तालमेल बैठा कर चलना अधिक उचित रहेगा/किसी प्रकार की मुकदमेबाजी से भी यथासम्भव दूर रहने की कोशिश कीजिये/ इस  वर्ष वाहन चालन मैं भी अधिक सजग रहिये/
सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना मैं कम लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/

अंक २
इस वर्ष आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/आपके सामाजिक सम्मान मैं वृद्धि होगी/शोध कार्यों व् प्रतियोगिताओं के सार्थक परिणाम मिलेंगे/
मीडिया,प्रकाशक, सर्जन्स,धर्म प्रचारक,हीरे,वाहन पेट्रोल व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/


अंक ३
इस वर्ष आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/आपकी राय का मान होगा/आप दृढ़ता  पूर्वक निश्चय  लेने व् उसे कार्यरूप देने मैं सक्षम रहेंगे/
आर्किटेक्ट्स,सर्जन्स,प्रकाशक,मीडिया,आध्यात्म गुरु,लोहे,वाहन, पेट्रोल व् हीरे के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
.
अंक ४
यह वर्ष आपके लिए अधिक सुखद नहीं है/आपको अपने अहम पर नियंत्रण रखते हुए,बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ अधिक सामंजस्य अपना कर चलने से सुखद परिणाम् मिल सकते हैं/यातायात नियमों की अवहेलना व् कुछ मुकदमेबाजी ,राजनैतिक स्तर पर अनर्गल विवाद आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता इस वर्ष अपेक्षाकृत कम लाभ प्राप्त कर पाएंगे/

अंक ५
इस वर्ष जल्दबाजी  मैं लिए गए कुछ निर्णय आपकी परेशानी बड़ा सकते हैं/अपने मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखते हुए शांत व् व्यवस्थित चित से अपने दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/वाहन चालन मैं ही अधिक सचेत रहिये/

वाहन विक्रेता इस वर्ष अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे /
अंक ६
यह वर्ष आपके लिए शान्तिप्रद है/आपके क्रिया कलापों मैं नवीनता की कमी महसूस हो सकती है,परन्तु इसके बावजूद आप अपने व्यवसायिक,पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/

अंक ७
इस वर्ष व्यवसायिक व् सामाजिक स्तर पर आपकी स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आप दृढ़ता पूर्वक समस्याओं का निवारण कर पाएंगे/धार्मिक गतिविधियों की ओर भी रुझान बढ़ेगा/ कॉस्मेटिक सर्जन्स,मीडिया,प्रकाशक,पेट्रोल व् वाहन  विक्रेता, शोध कार्यों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक ८
यह वर्ष आपके विशेष अनुकूल है/उपलब्धियां और सम्मान दिलाने वाला वर्ष है/आप अपनी आशा से अधिक लाभान्वित होंगे/आप अपनी ज़िंदगी के महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे/ गत वर्षों से आपके मन मैं जो कार्य योजनाये पनप  रही थी,उन्हें क्रियान्वित करने का समय आ  गया है/

इस वर्ष आप व्यवसायिक क्षेत्र मैं उल्लेखनीय प्रगति कर पाएंगे/स्वत ही आपको कुछ ऐसी सुविधाएँ प्राप्त होंगी,जिनके परिणाम स्वरुप. लक्ष्य प्राप्ति और सुगम हो जाएगी/व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति अधिक सम्मानजनक होगी/आत्म विश्वास बढ़ेगा/
मीडिया,प्रकाशक,संग्रहालय ,सर्जन्स, धर्म गुरु,शोध कार्य से जुड़े लोग,लोहे,वाहन,पेट्रोल व् हीरे ,कोयले के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे /

अंक ९
इस वर्ष व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/आप दृढ़ता पूर्वक निर्णय लेते हुए, उन्हें अपने व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक क्षेत्र मैं लागू  कर पाएंगे/
सेना व् न्यायिक गतिविधियों से जुड़े लोग,कृषक वर्ग,बहु रंगी उत्पादों ,ईंधन व् बारूद के विक्रेता ,फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/



रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www.  numeropath .com

Comments

Popular posts from this blog

NUMEROLOGY N POLITICAL CAREER

NUMEROLOGY N POLITICAL CAREER By  Rajni Chhabra  on Tuesday, May 6, 2014 at 3:42pm NUMEROLOGY N POLITICAL CAREER ================================ It is a natural instinct in human beings to play a leading role in whatever sphere they are.Still, we see that in spite of their basic traits,they are not always able to get that lead role in life,for which they are aspiring.Besides basic inherent traits,luck too plays a decisive role in life.  Let us have a glance on Number 1 to 9 and a glimpse into what sort of leader they become and what are their chances for political career.Its a myth that persons born on some particular number only become leader;a person is destined to become leader due to his or her luck number as well.Variation is only in their way of execution, manipulation and implementation of political activities. NUMBER 1 Individuals born on Number 1 have leadership qualities in their blood.They are born leaders n due to their intellectual n manipulat...

कैसा होगा आपका नववर्ष (2025 )

   कैसा होगा आपका नववर्ष (2025 ) भविष्य को जानने की जिज्ञासा हर प्राणी के मन में बसती है/ज्योतिष की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हम अपने आने वाले समय की झलक पाना चाहते  है/अंक ज्योतिष के आधार पर जानना चाहेंगे ना आप कि कैसा रहेगा आपका आने वाला वर्ष / वर्ष 2025  का स्वामी अंक 9 है/ अंक 9 अपने आप में मंगल  ग्रह की विशेषताएं समाहित किये हुए है/ इस ग्रह के प्रभाव से सफलता व् स्थायीत्व प्राप्त होता है,परन्तु दीर्घ संघर्ष के उपरांत/ आध्यात्मिकता की ओर रुझान, दृढ संकल्प और स्वतंत्र रूप से क्रियान्वन, आत्म-बल में वृद्धि, सामाजिक सरोकार की  व् धार्मिक  ग तिविधियों में योगदान और कार्यक्षेत्र में पूर्ण निष्ठा अंक 9  के प्राणियों के व्यक्तित्व व् भाग्य में रचे रहते हैं/ ज़िंदगी एक खूबसूरत मोड़ लेगी/ सकरात्मक उर्ज़ा का विकास होगा/ लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुकूल स्थितियां बनेंगी/ वर्ष 2025 में अंक 2  दो बार समाहित है और अंक 5 भी इस में समाहित है/ अंक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है  जोकि सर्वगुण सम्पन्नता का प्रतीक है  / अतः अंक 2 में  चन्द...
         व्यवहारिक अंकशास्त्र जानिए और संवारियें अपना भविष्य  अंकशास्त्री व् नामांक-शास्त्री  रजनी छाबड़ा  संस्थापक www .numeropath.com