Skip to main content

कैसा होगा आपका नववर्ष (2017 )

कैसा होगा आपका नववर्ष (2017 )


भविष्य को जानने की जिज्ञासा हर प्राणी के चेतन व् अवचेतन मन में बसती है/ ज्योतिष की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हम अपने आने वाले समय की झलक पाना चाहते  है/अंक ज्योतिष के आधार पर जानना चाहेंगे ना आप कि कैसा रहेगा आपका आने वाला वर्ष /

सर्वप्रथम जानिए अपना मूलांक व् भाग्यांक. /आपके जन्म की तिथि आपका मूलांक है व् भाग्यांक जानने के लिए जोड़िये  जन्मतिथि +माह+वर्ष
उदहारण के लिए  २/७/१९८१   इस दिन जन्मे व्यक्ति का मूलांक होगा २ और भाग्यांक १  
२+७ +१+९+८+१ = २९  =२+९  = १

ग्रहीय अंक १ से ९ के अंतर्गत आपका आगामी वर्ष २०१  कैसा रहेगा, जानिए अंक ज्योतिषीय गणना के आधार पर/

भाग्यांक  १
इस वर्ष आप व्यवसायिक  व् राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर पाएंगे/ स्वत ही आपको कुछ ऐसी सुविधाएँ प्राप्त होंगी,जिनके परिणाम स्वरुप. लक्ष्य प्राप्ति और सुगम हो जाएगी/ सामाजिक स्थिति अधिक सम्मानजनक होगी/ आत्म विश्वास बढ़ेगा/ आप दृढ़ता पूर्वक निर्णय लेते हुए, उन्हें अपने व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक क्षेत्र में लागू  कर पाएंगे/ दान पुण्य में भी खुले दिल से धन व् समय दे पाएंगे/ 
सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, खनन व्यवसाय से जुड़े लोग, एन जी ओ व् राजनीतिज्ञ भाग्य अनुकूलता से अधिक लाभान्वित होंगे/

 यदि इस समय आप अपनी उम्र के वर्ष १, १०, १९ , २८ , ३७ , ४६ , ५५ , ६४   ,७३ , ८२  आदि से  गुजर रहें हैं , आपकी स्थिति कुछ सुखद रहेगी/


 भाग्यांक २
यह वर्ष आपके लिए साधारण है/ आपकी स्थिति में किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं, परन्तु आप अपने व्यवसायिक,पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ वर्ष २०१७ में  तो किसी नवीनता के आसार  नहीं है, परन्तु आप सहज ,संतुलित  चित से, वर्ष २०१८  के लिए अभी से योजनाएं बनानी शुरू कर दीजिये/

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक २,११,२०,२९, ३८ ,४७, ५६ ,६५, ७४, ८३ आदि हैं , आपकी स्थिति अपेक्षाकृत  सुखद रहेगी/

भाग्यांक  ३
गत वर्ष आपके लिए अपेक्षाकृत सुखद व् भाग्यशाली रहा, परन्तु इस वर्ष आप भाग्य से अधिक आशा नहीं रख सकते/ यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा/ आपकी स्थिति में किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं, परन्तु सामाजिक , पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व वहन सहजता से कर पाएंगे/

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ३ , १२, २१ ,३० ,३९ , ४८ , ५७ , ६६ , ७५  ,  ८४  आदि हैं , आपकी स्थिति और अधिक सुखद रहेगी/

भाग्यांक  ४
गत वर्ष सामान्य रहा, परन्तु २०१७ में आपको कुछ उलझने आ सकती हैं/ अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ किसी न्यायिक वाद से  भी परेशानी हो सकती है/ कोई नए प्रोजेक्ट शुरू करने के स्थान पर, अपने हाथों में इस समय जो कार्यभार और दायित्व है, उन्हें सहजता से व् संयमित मन से निभाने की कोशिश कीजिए/

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ४, १३, २२ ,३१ , ४०, ४९ , ५८ , ६७ , ७६ , ८५  आदि हैं , आपकी स्थिति कुछ सम्भली रहेगी/


 भाग्यांक ५
गत २ वर्षों में आप भाग्य प्रतिकूलता के कारण कुछ न कुछ परेशानी झेलते आयें है/ वर्ष २०१७ आपके लिए राहत लाएगा/ आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए, आत्म निर्भर रहते हुए अपने दायित्व निभा पाएंगे/ आपकी मौलिक सोच से राजनैतिक, व्यवसायिक व् सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा/  सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, राजनेता व् सामाजिक सरोकार से जुडी संस्थाए अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ५, १४, २३,३२, ४१, ५०, ५९, ६८, ७७,  ८६ आदि हैं , आपकी स्थिति कुछ सुखद रहेगी/


 भाग्यांक ६
गत वर्ष भाग्य ने आपका साथ नहीं दिया , परन्तु वर्ष २०१७ आपके लिए सामान्य रहेगा/  किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/  

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ६ ,१५  , २४  ,३३  , ४२  , ५१  , ६० , ६९  , ७८  ,८७   आदि हैं , आपकी स्थिति कुछ नियन्त्रण में  रहेगी/


 भाग्यांक ७
गत वर्ष आपके लिए उलझनों भरा रहा और आप तनावग्रसित रहे, परन्तु वर्ष २०१७ आपके लिए कुछ सुधार लाएगा/ आप भाग्य से किसी विशेष अनुकम्पा की आशा नहीं रख सकते , परन्तु दायित्व वहन सहजता से कर पाएंगे/ कोई नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के स्थान पर अपने अभी चल रह प्रोजेक्ट्स पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ७ , १६ , २५, ३४ , ४३ , ५२ , ६१ , ७० , ७९ ,८६  आदि हैं , आपकी स्थिति कुछ नियन्त्रित रहेगी/


भाग्यांक  ८
गत वर्ष आप दृढ़ता पूर्वक अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहे, परन्तु वर्ष २०१७ में भाग्य से अधिक आशा नहीं रखिये/ कुछ प्रतिकूल स्थितियों का अंदेशा है/ राजनैतिक, प्रशासनिक व् व्यवसायिक स्तर पर परेशानी हो सकती है/ सामाजिक व् पारिवारिक स्तर पर भी समन्वय बनाये रखने की कोशिश कीजिये/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के व्यवसायी, राजनीतिज्ञ व् राजदूत इस वर्ष कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ८ ,१७, २६, ३५, ४४, ५३, ६२, ७१, ८०, ८९  आदि हैं , आपकी स्थिति कुछ सम्भली रहेगी/


भाग्यांक  ९
बीते वर्ष आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहे व् भाग्य अनुकूलता से आपकी स्थिति प्रभावपूर्ण रही/ वर्ष २०१७ से आपकी स्थिति सामान्य रहेगी व् किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं है/ पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/

यदि इस वर्ष आपके जन्मांक का चलित अंक ९, १८, २७, ३६, ४५, ५४, ६३, ७२, ८१ ,९० आदि है, तब स्थिति अपेक्षाकृत सुखद होगी/


रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www. numeropath .com

Comments

Popular posts from this blog

कैसा होगा आपका नववर्ष (2025 )

   कैसा होगा आपका नववर्ष (2025 ) भविष्य को जानने की जिज्ञासा हर प्राणी के मन में बसती है/ज्योतिष की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हम अपने आने वाले समय की झलक पाना चाहते  है/अंक ज्योतिष के आधार पर जानना चाहेंगे ना आप कि कैसा रहेगा आपका आने वाला वर्ष / वर्ष 2025  का स्वामी अंक 9 है/ अंक 9 अपने आप में मंगल  ग्रह की विशेषताएं समाहित किये हुए है/ इस ग्रह के प्रभाव से सफलता व् स्थायीत्व प्राप्त होता है,परन्तु दीर्घ संघर्ष के उपरांत/ आध्यात्मिकता की ओर रुझान, दृढ संकल्प और स्वतंत्र रूप से क्रियान्वन, आत्म-बल में वृद्धि, सामाजिक सरोकार की  व् धार्मिक  ग तिविधियों में योगदान और कार्यक्षेत्र में पूर्ण निष्ठा अंक 9  के प्राणियों के व्यक्तित्व व् भाग्य में रचे रहते हैं/ ज़िंदगी एक खूबसूरत मोड़ लेगी/ सकरात्मक उर्ज़ा का विकास होगा/ लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुकूल स्थितियां बनेंगी/ वर्ष 2025 में अंक 2  दो बार समाहित है और अंक 5 भी इस में समाहित है/ अंक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है  जोकि सर्वगुण सम्पन्नता का प्रतीक है  / अतः अंक 2 में  चन्द...

ABOUT ADVANCED NUMEROLOGY GUIDE

  I am elated to present my 'Advanced  Nameology  Guide'to voracious readers and staunch believers of Numerology on Global level. The Book is a humble effort to acquaint you with wide spectrum of Nameology and its practical utility in different spheres of life. In Nameology, each alphabet of your name is assigned a numerical value. In order to be more successful on path of life, total numerical value of spellings of your name should be compatible with your luck number. By applying the principle of Numbers, one can change unlucky name into lucky name to restore the success and glory of life. I have been offering services in field of Numerology since 1989, with a noble intention of paving path of life smoother for all by manipulation of Numbers. Rajni Chhabra
 NUMEROLOGY TIPS  ******************* We offer our premium services at nominal charges Charges for single question INR 2500/- All questions in which double DOB is to be studied, e.g. matrimonial alliance, issue, divorce, partnership etc, fees per question is INR 5000/- For Career Numerology, Consultation fees will be Rs.2100/- only. If your DOB in documents is different from your original DOB, then both the dates are needed for case study and in such a case, fees will be INR 3500/- only. Business Numerology INR 2500/- for individual owner. Yearly Planner for INR 6000/- only and includes major upcoming events in a year and your lucky colors, days, dates and numbers. Life- planner  for INR 40000/- , includes chart of  favourable and unfavourable  colours, days, dates and months,  important for your life, your particularly favourable and unfavourable periods, personality traits and personality grooming, health issues, along with next nine years horoscope for m...