Skip to main content

Posts

Showing posts from 2017
अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक अंक 1,10,19,28 अंक 2,11,20,29 अंक 3,12,21,30 अंक 4,13,22,31 अंक 5,14,23 अंक 6,15,24 अंक 7,16,25 अंक 8,17,26 अंक 9,18,27 अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक  और भाग्यांक उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/ रजनी छाबड़ा  वरिष्ठ अंकशास्त्री  www. numeropath .com 

अंक १३ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

अंक १३ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य   यह एक गलत अवधारणा है की अंक १३ दुर्भाग्यपूर्ण है; जबकि सही तथ्य तो यह हैं कि अंक १३ पर जन्मे व्यक्ति प्रबंधन क्षमता के धनी होते है व् व्यवस्था अति उत्तम ढंग से सम्भाल पाते हैं, हालाँकि ऐसा करते समय वे कभी कभी भी दूसरों पर हावी भी हो जाते हैं/ निष्ठावान और ईंमानदार होने के साथ ही साथ, वे मौलिक सोच के स्वामी होते हैं/ वे बहुत समझदारी से बात की तह तक पहुँच पाते है  और स्थिति का सही विश्लेषण कर  पाते हैं/ उनकी इस पूर्णता की आदत व् तर्कशक्ति  के कारण कुछ लोग उनसे अप्रसन्न भी रहते है/ अपनी स्पष्टवादिता के कारण , कई बार उन्हें अपयश मिलता है व् कुछ लोग उनके विरोधी भी बन जाते हैं/ अंक १३ संयुक्त अंक है जो की अंक १ व् ३ के मेल से बना है, अतः उनके अंक १ व्  अंक ३ के गुण भी समाहित रहते हैं, परन्तु १+3 =४ होने के कारण  अंक ४ के गुण उनके अधिक मुखर होते हैं अंक १३ के स्वामी व्यक्ति बुद्धिमान व् अन्वेषी होते है एवम नए मानदंड स्थापित करने में सक्षम होते हैं/ उनके जीवन के शुरुआती दौर में, वे अधिक भाग्यशाली नहीं रहत...

नामांक में वर्णों का महत्व

नामांक में  वर्णों का महत्व  अंक ज्योतिष के आधार पर हम अपने भविष्य को जानने के साथ साथ, अपने अनुकूल बनाने के लिए भी प्रयत्न शील रहते हैं/ इस प्रक्रिया मैं तीन आधार बिंदु हैं :  जन्मांक, भाग्यांक, नामांक / व्यक्ति अपने जीवन मैं  इन अंकों के प्रभाव के अनुसार ही अवसर व् कठिनाइयों का सामना करता है/अंक हमारे सम्पूर्ण जीवन पर ,जन्म के पल से लेकर आजीवन प्रभाव डालते हैं/ यही अंक हमारी जीवन धारा रचते हैं व् इसकी गति को नियंत्रित करते हैं/ आपकी व्यक्तिगत उप्लाब्धियों को निर्धारित करता है आपका मूलांक और भाग्य द्वारा प्रदत उप्लाब्धियाँ भाग्यांक द्वारा जानी जाती हैं उदाहरण के लिए  २.७.१९७९ = २+७+१+९+७+९ =३५=३+५=८ उक्त उदाहरण में मूलांक २ व भाग्यांक ८ है/ व्यक्ति के जीवन में उतार-चढाव का कारण नामांक  होता है/  नामांक परिवर्तनशील है./ यदि किसी व्यक्ति का नामांक  उसके अनुकूल नही है तो उसके नाम के अंको में घटा जोड करके  इसे  परिवर्तित कर सकते हैं, जिससे कि वह उस व्यक्ति के अ...

कैसे जीवनसंगी है आप

कैसे जीवनसंगी है आप  (अंक ज्योतिष के आधार पर विश्लेषण ) हमारे जीवन का हर पहलू   ,ग्रहीय अंक १ से ९ द्वारा  प्रभावित होता है/ यही अंक हमारे जीवन की सभी घटनाओं के स्त्रोत हैं  और हमारे जीवन के विभिन्न आयामों  की रचना करते हैं,उन्हें सँवारते व् सुधारते हैं/हमारे जन्म के पल से लेकर आजीवन इनका प्रभाव रहता है विवाहित जीवन भी इस से अछूता नहीं है/ अभिभावक  प्राय  चिंतित रहते हैं  कि उनकी  बहु कैसी आएंगी  अथवा उनका दामाद कैसा होगा / विवाह योग्य युवक युवती के मन में अक्सर प्रश्न उभरता  हैं कि वे  वैवाहिक  दायित्व किस  हद निभा पाएंगे  व् जीवनसंगी  के साथ  उनका  कैसा तालमेल रहेगा/ आईये,आज अंक ज्योतिष  के आधार पर जानें कि  ग्रहीय अंक १ से  ९  के अन्तर्गत ,आप कैसे  जीवन  संगी  है  या आपके जीवनसंगी  की मूलभूत  विशेषतायें क्या  होंगी/ अंक १   आपका बौद्धिक स्तर अच्छा है व् ने...

RAJNI CHHABRA COMPERING GARGI PURASKAR SAMAROH..wmv

RAJNI CHHABRA COMPERING GARGI PURASKAR SAMAROH..wmv

सौभाग्य/ नामांक और शहर का तालमेल

मूलांक और भाग्यांक ले अलावा  व्यक्ति का एक और अंक होता है जिसे सौभाग्य अंक अथवा नामांक   कहते हैं. यह नम्बर परिवर्तनशील है. व्यक्ति के नाम के अक्षरो के कुल योग से बनने वाले अंक को सौभाग्य/नामंक  अंक कहा जाता है, जैसे कि मान लो किसी व्यक्ति का नाम AMAN है, तो उसका सौभाग्य अंक , A=1, M=4, A=1, एंव N=5 = 1+4+1+5 =11  =1+1  =2  होगा. यदि किसी व्यक्ति का सौभाग्य अंक उसके अनुकूल नही है तो उसके नाम के अंको में घटा जोड करके सौभाग्य /नामांक अंक को परिवर्तित कर सकते हैं, जिससे कि वह उस व्यक्ति के अनुकूल हो सके. सौभाग्य अंक का सीधा सम्बन्ध मूलांक से होता है. व्यक्ति के जीवन में सबसे अधिक प्रभाव मूलांक का होता है. चूंकि मूलांक स्थिर अंक होता है तो वह व्यक्ति के वास्तविक स्वभाव को दर्शाता है तथा मूलांक का तालमेल ही सौभाग्य अंक से बनाया जाता है. व्यक्ति के जीवन में उतार-चढाव का कारण सौभाग्य/नामांक  अंक होता है. उदाहरण के लिए मान लो कि हम किसी शहर में जाकर नौकरी/ व्यवसाय करना चाहते हैं, तो हमें उस शहर का शुभांक मालूम करना होगा फिर उस शुभांक को स्वंय के स...

मायावती की उपलब्धियों का अंकशास्त्रीय विश्लेषण

मायावती प्रभू दास  (जन्मः  १५ जनवरी ,  १९५६ , मायावती नैना कुमारी)   भारत  की एक  राजनीतिज्ञ  महिला होने के साथ-साथ  उत्तर प्रदेश  की पूर्व  मुख्यमन्त्री  रह चुकी हैं। वे  बहुजन समाज पार्टी  (बसपा) की नेता भी हैं। सन् २००७ के  विधानसभा   चुनावों  में इनकी पार्टी ने राज्य में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया और मुख्यमन्त्री बनीं। मायावती इससे पहले भी तीन बार छोटे-छोटे कार्यकाल के लिये सन्  १९९५ , सन्  १९९७  और  भारतीय जनता पार्टी  के समर्थन के साथ सन्  २००२  से  २००३  तक  उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री  रह चुकी हैं। वे पहली  दलित  महिला हैं जो भारत के किसी राज्य की मुख्यमन्त्री बनीं। १३ मई   २००७  को  उत्तर प्रदेश  में मुख्यमन्त्री के रूप में चौथी बार कमान सँभाली और पूरे पाँच वर्ष तक निष्कण्टक राज्य करने के पश्चात  २०१२  का चुनाव अपनी प्रमुख प्रतिद्विन्द्वी  समाजवादी पार्टी  से हार गयीं। (आभार: विकिपीडिया) ...

अंकशास्त्र के आधार पर राजनैतिक क्षेत्र में आपकी संभावनाएं

अंक शास्त्र के  आधार पर राजनैतिक क्षेत्र में आपकी संभावनाएं एक स्वभाविक मानवीय आकांक्षा रहती है, हर प्राणी के चेतन या अवचेतन मन में  कि वह जिस किसी भी कार्यक्षेत्र में हो, औरों की तुलना में अग्रणी ही रहें /अपनी एक विशिष्ट पहचान क़ायम कर पाये/ कई बार मूलभूत नेतृत्व क्षमता के उपरान्त भी, हम ज़िंदगी में वह अग्रणी स्थान प्राप्त नहीं कर पाते जिसके हम अभिलाषी है/ मूलभूत प्रवृतियों के अलावा ,भाग्य भी हमारी ज़िंदगी में  निर्णयात्मक क़िरदार अदा करता है /कुछ उपलब्धियां हमें अपनी क्षमता के बल पर प्राप्त होती है और कुछ अपने भाग्य के दम पर/ भविष्य को जानने की जिज्ञासा की तुष्टि हम ज्योतिष की कई विधाओं के माध्यम से करते हैं/ इन्ही विधाओं में तेज़ गति से लोकप्रियता की ओर अग्रसर हो रही एक विधा हैं अंक ज्योतिष,जो जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती है और हमारा  मार्ग दर्शन करती है/ आईये अंकशास्त्र के आधार पर एक झलक पाएं कि ग्रहीय अंक १से ९ के अंतर्गत जन्मे प्राणी किस प्रकार के राजनेता बनते हैं , उनकी क्या उपलब्धियाँ रहेंगी औ...