Skip to main content

मायावती की उपलब्धियों का अंकशास्त्रीय विश्लेषण

मायावती प्रभू दास (जन्मः १५ जनवरी१९५६, मायावती नैना कुमारी)  भारत की एक राजनीतिज्ञ महिला होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री रह चुकी हैं। वे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की नेता भी हैं। सन् २००७ के विधानसभा चुनावों में इनकी पार्टी ने राज्य में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया और मुख्यमन्त्री बनीं। मायावती इससे पहले भी तीन बार छोटे-छोटे कार्यकाल के लिये सन् १९९५, सन् १९९७ और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन के साथ सन् २००२ से २००३ तक उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री रह चुकी हैं। वे पहली दलित महिला हैं जो भारत के किसी राज्य की मुख्यमन्त्री बनीं।
१३ मई २००७ को उत्तर प्रदेश में मुख्यमन्त्री के रूप में चौथी बार कमान सँभाली और पूरे पाँच वर्ष तक निष्कण्टक राज्य करने के पश्चात २०१२ का चुनाव अपनी प्रमुख प्रतिद्विन्द्वी समाजवादी पार्टी से हार गयीं।
(आभार: विकिपीडिया)

अंकशास्त्र के आधार मायावती की मूलभूत प्रवृतियों, स्वभाव व् उपलब्धियों का विश्लेषण 

मायावती
जन्मतिथि  १५ /१/१९५६ 
मायावती का मूलांक ६ व् भाग्यांक १ है/
मूलांक ६  की मूलभूत प्रवृति :प्रखर सौंदर्य बोध, साहित्यिक व् शैक्षणिक गतिविधियों व् रचनातमक क्रिया कलापों में रूचि, स्नेहिल स्वभाव ,पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्वों के प्रति सजग, उनके व्यक्तित्व में चुंबकीय आकर्षण रहता है/ वे अपनी योजनाओं को बखूबी क्रियान्वित कर पाते है/ उन्हें भौतिक सुख सुविधाएँ, धन व् प्रसिद्धि सहज ही प्राप्त होती है,क्योंकि उनका जीवन शुक्र ग्रह से नियंत्रित होता है/

भाग्यांक १ से संपन्न व्यक्ति अपने राजनीतिक कार्य क्षेत्र में वे सहज रूप से दायित्व निभा पाते है व् उन्हें लोकप्रियता प्राप्त होती हैं/ बौद्धिक क्षमता व् तर्क शक्ति ,नेतृत्व की प्रवृति व  प्रबंधन क्षमता,के आधार पर स्थिति के अनुसार निर्णय लेने पाते हैं व् उस पर कायम रहने के कारण, वह अपने कार्य क्षेत्र में अग्रणी रह पाते हैं/
राजनीति उनके लिए अनुकूल कार्यक्षेत्र है/भाग्यक १ के स्वामी होने से, वह स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने के साथ साथ उसे कार्यरूप देने में भी सक्षम हैं/प्रशासनिक योग्यता व् मौलिक सोच उन्हें बहुत आगे तक ले जाती है/ वे महत्वाकांक्षी है व् जीवन के जिस क्षेत्र में  भी काम करें, हमेशा शीर्षस्थ रहते हैं/

मायावती अपने जन्मांक  ६ और भाग्यांक १ के आधार पर सदैव अग्रणी रहती हैं /

२०१७ के आगामी असेम्बली चुनावों में  उनकी जीत को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं/ उत्तर प्रदेश के सियासी हलचल के दौर में उनके जीतने व् मुख्य मंत्री बनने की क्या संभावनाएं हैं, आइए अंकशास्त्रीय गणना के आधार पर पाइये विश्लेषण की एक झलक/

इस समय मायावती ६२ वें वर्ष में है/  अंक ८ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों व् स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाता , परन्तु प्रतिकूल भी नहीं है/ यह अंक उनके लिए सामान्य है 
 मायावती का भाग्यांक १ है/ वर्ष २०१७ भाग्यांक १ पर विशेष मेहरबान हैं व् उनके लिए उपलब्धि दायक है/ फलतः, उनकी स्थिति में सार्थक बदलाव आएंगे व् मनवांछित परिणाम मिलेंगे/  परन्तु चलित आयु के वर्ष का अंक ८ ,व्यक्तिगत उपलब्धियों के स्तर पर सामान्य परिणाम ही दे पायेगा/ इसलिए, उन्हें अपना विजय का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए, किसी राजनीतिक दल का समर्थन बटोरना पडेगा; अकेले अपने दम पर मुख्य मंत्री पद पर आसीन होने  के आसार नहीं है/ 

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www.numeropath.com 

Comments

Popular posts from this blog

सूर्य प्रणाम मंत्र

सूर्य प्रणाम मंत्र काँसे के लोटे में जल लेकर, यह जल सूर्य को अर्पित करते हुए मंत्र उच्चारण कीजिये ब्रह्मा मुरारी  त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि सुतो बुद्धिश्चै गुरूश्चे शुक्रे  शनि राहु केतब कुर्बन्ति सर्वे मम सुप्रभातम इसके बाद इस जल की परिक्रमा ७ बार करने के बाद , जल को आँखों से लगाएं/ रोज़ सुबह करना है/ ------------------------------------------------------------------------------------------------- हो सके तो हर रविवार सफ़ेद रंग की कोई भी वास्तु दान में दें/  दूध दे सकते हैं/ शनिवार को काले कुत्ते को रोटी  खिलाएं/ रोटी पर थोड़े काले तिल भी डाल दें/

NUMEROLOGY N POLITICAL CAREER

NUMEROLOGY N POLITICAL CAREER By  Rajni Chhabra  on Tuesday, May 6, 2014 at 3:42pm NUMEROLOGY N POLITICAL CAREER ================================ It is a natural instinct in human beings to play a leading role in whatever sphere they are.Still, we see that in spite of their basic traits,they are not always able to get that lead role in life,for which they are aspiring.Besides basic inherent traits,luck too plays a decisive role in life.  Let us have a glance on Number 1 to 9 and a glimpse into what sort of leader they become and what are their chances for political career.Its a myth that persons born on some particular number only become leader;a person is destined to become leader due to his or her luck number as well.Variation is only in their way of execution, manipulation and implementation of political activities. NUMBER 1 Individuals born on Number 1 have leadership qualities in their blood.They are born leaders n due to their intellectual n manipulat...

कैसा होगा आपका नववर्ष (2025 )

   कैसा होगा आपका नववर्ष (2025 ) भविष्य को जानने की जिज्ञासा हर प्राणी के मन में बसती है/ज्योतिष की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हम अपने आने वाले समय की झलक पाना चाहते  है/अंक ज्योतिष के आधार पर जानना चाहेंगे ना आप कि कैसा रहेगा आपका आने वाला वर्ष / वर्ष 2025  का स्वामी अंक 9 है/ अंक 9 अपने आप में मंगल  ग्रह की विशेषताएं समाहित किये हुए है/ इस ग्रह के प्रभाव से सफलता व् स्थायीत्व प्राप्त होता है,परन्तु दीर्घ संघर्ष के उपरांत/ आध्यात्मिकता की ओर रुझान, दृढ संकल्प और स्वतंत्र रूप से क्रियान्वन, आत्म-बल में वृद्धि, सामाजिक सरोकार की  व् धार्मिक  ग तिविधियों में योगदान और कार्यक्षेत्र में पूर्ण निष्ठा अंक 9  के प्राणियों के व्यक्तित्व व् भाग्य में रचे रहते हैं/ ज़िंदगी एक खूबसूरत मोड़ लेगी/ सकरात्मक उर्ज़ा का विकास होगा/ लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुकूल स्थितियां बनेंगी/ वर्ष 2025 में अंक 2  दो बार समाहित है और अंक 5 भी इस में समाहित है/ अंक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है  जोकि सर्वगुण सम्पन्नता का प्रतीक है  / अतः अंक 2 में  चन्द...