Skip to main content

अंकशास्त्र के आधार पर राजनैतिक क्षेत्र में आपकी संभावनाएं

अंक शास्त्र के  आधार पर

राजनैतिक क्षेत्र में आपकी संभावनाएं

एक स्वभाविक मानवीय आकांक्षा रहती है, हर प्राणी के चेतन या अवचेतन मन में  कि वह जिस किसी भी कार्यक्षेत्र में हो, औरों की तुलना में अग्रणी ही रहें /अपनी एक विशिष्ट पहचान क़ायम कर पाये/ कई बार मूलभूत नेतृत्व क्षमता के उपरान्त भी, हम ज़िंदगी में वह अग्रणी स्थान प्राप्त नहीं कर पाते जिसके हम अभिलाषी है/ मूलभूत प्रवृतियों के अलावा ,भाग्य भी हमारी ज़िंदगी में  निर्णयात्मक क़िरदार अदा करता है /कुछ उपलब्धियां हमें अपनी क्षमता के बल पर प्राप्त होती है और कुछ अपने भाग्य के दम पर/

भविष्य को जानने की जिज्ञासा की तुष्टि हम ज्योतिष की कई विधाओं के माध्यम से करते हैं/ इन्ही विधाओं में तेज़ गति से लोकप्रियता की ओर अग्रसर हो रही एक विधा हैं अंक ज्योतिष,जो जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती है और हमारा  मार्ग दर्शन करती है/

आईये अंकशास्त्र के आधार पर एक झलक पाएं कि ग्रहीय अंक १से ९ के अंतर्गत जन्मे प्राणी किस प्रकार के राजनेता बनते हैं , उनकी क्या उपलब्धियाँ रहेंगी और राजनैतिक करियर में  उनके लिए क्या अवसर बन सकते हैं/ यह एक गलत अवधारणा हैं कि किसी ग्रहीय अंक विशेष पर जन्मे व्यक्ति ही राजनेता बन सकते है या राजनैतिक क्षेत्र में  अग्रणी रह सकते हैं/ अपने भाग्य अंक के फलस्वरूप भी कोई भी प्राणी राजनेता बन सकता है/ परन्तु मूलभूत प्रवृतियों के आधार पर उनकी सोच, प्रबंधन  क्षमता और राजनीतिक गतिविधियों को कार्यरूप देने का अंदाज़ अलग रहेगा/

अंक १,१०,१९,२८
मूलभूत प्रवृति : बौद्धिक क्षमता व् तर्क शक्ति के धनी,नेतृत्व की प्रवृति,दान पुण्य में अग्रणी, विशाल हृदय, दृढ निश्चय वाले व् प्रशासनिक क्षमता के स्वामी, नेतृत्व की क्षमता तो उनके खून में ही रची बसी रहती है/ अपनी प्रबंधन क्षमता, स्थिति के अनुसार निर्णय लेने की योग्यता, परिपक्व निर्णय लेने व् उस पर कायम रहने के कारण,वह अपने कार्य क्षेत्र में अग्रणी रहते है/

राजनीति उनके लिए अनुकूल कार्यक्षेत्र है/ वह स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने के साथ साथ उसे कार्यरूप देने में भी सक्षम हैं/प्रशासनिक योग्यता व् मौलिक सोच उन्हें बहुत आगे तक ले जाती है/ वे महत्वाकांक्षी है व् जीवन के जिस क्षेत्र में  भी काम करें, हमेशा शीर्षस्थ रहना पसंद करते है/

स्वर्गीय प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी मूलांक १ की  स्वामिनी थी/ राहुल गाँधी व् अखिलेश यादव का मूलांक भी १ है/

अंक २,११,२०,२९
मूलभूत प्रवृति : कल्पना शक्ति,सृजनात्म्क प्रवृति,रचनातमक गतिविधियों व् सैर सपाटे के प्रति रुझान, सब के साथ सामंजस्य बैठा कर चलने वाले व् दूसरों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील, बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी, अपनी सूझ बूझ से स्थिति सँभालने की सामर्थ्य/

जब वे राजनेता बनते हैँ, उनकी कार्यनीति कभी भी आक्रामक नहीं होती और न ही वे किसी पर हावी होने के कोशिश करते है/वे विनम्रता पूर्वक व् सामंजस्य की नीति अपनाते हुए स्थिति सँभालते हैं/ वे नवाचार व् सुधार के समर्थक रहते हैं/

स्वर्गीय महात्मा गांधी,स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री ,जॉन ऍफ़ केनेडी का मूलांक २ था/श्री लालू प्रसाद यादव का मूलांक भी २ है/

अंक ३,१२,२१,३० 
मूलभूत प्रवृति:  व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व निभाने में अधिक सक्षम ,साहित्यिक व् रचनातमक गतिविधियों में  रूचि, शैक्षणिक व् सामाजिक गतिविधियों की ओर अधिक रुझान ,मेहनती,अनुशासन प्रिय, ज़िम्मेदारी निभाने में अग्रणी/ स्व अनुशासित, नेतृत्व के प्रवृति,महत्वाकांक्षी ,किसी के आधीन काम करना पसंद नहीं करते/ उच्च  कोटि की प्रबंधन क्षमता व् अपनी बात मनवाने के योग्यता रखते है/

जब उनके हाथ में  सत्ता हो, तो उनकी तानाशाही प्रवृति उभरती है/

अब्राहिम लिंकन का मूलांक ३ था/ प्रियंका वाडेरा का जन्मांक भी ३ है/

अंक ४,१३,२२,३१
मूलभूत प्रवृति: मौलिक सोच व् नेतृत्व की क्षमता ,परम्परा से हट कर कुछ करने व् समाज सुधार,अनुसन्धान आदि में रूचि, समस्या के विश्लेषण में  सक्षम/ वे लीक से हट कर कुछ कर गुजरना पसंद करते हैं/ अपनी नवनीतियों के कारण उन्हें कई बार विरोध का सामना करना पड़ता है/

यदि वे राजनीति को व्यवसाय के रूप में अपनाते हैं  तो उन्हें इसके लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है और विरोध भी झेलना पड़ता है/

श्रीमती शीला दीक्षित का मूलांक ४ है/ बैरेक ओबामा भी ग्रहीय अंक ४ के स्वामी है/

अंक ५,१४,२३
मूलभूत प्रवृति: गणनातमक क्षमता, नेतृत्व की प्रवृति, प्रबंधन योग्यता, आत्म निर्भर व् अपने स्तर पर निर्णय लेने में सक्षम, लय,सुर,ताल में रूचि ,विदेश में बसने के प्रति रुझान, चंचल मन के स्वामी, स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने व् उसे कार्य रूप देने की योग्यता / कभी कभी बहुत जल्दबाजी में निर्णय लेते हैं व् भावनाओं के वशीभूत उन्हें क्रियान्वित कर देते है/ जोखिम लेने से पीछे नहीं हटते / उन्हें स्थिति का पूर्वाभास होता है/

सुषमा स्वराज व् ममता बेनर्जी मूलांक ५ की स्वामिनी हैं/

अंक ६,१५,२४
मूलभूत प्रवृति :प्रखर सौंदर्य बोध, साहित्यिक व् शैक्षणिक गतिविधियों व् रचनातमक क्रिया कलापों में रूचि, स्नेहिल स्वभाव ,पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्वों के प्रति सजग, उनके व्यक्तित्व मैं चुंबकीय आकर्षण रहता है/ वे अपनी योजनाओं को बखूबी क्रियान्वित कर पाते है/

अपने राजनीतिक कार्य क्षेत्र में वे सहज रूप से दायित्व निभा पाते है व् उन्हें लोकप्रियता प्राप्त होती हैं/
पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम व् मायावती का मूलांक ६ है/

अंक ७,१६,२५
मूलभूत प्रवृति :कल्पना शक्ति, साहित्यिक, रचनातमक, कलातमक गतिविधियों की ओर रुझान , सहनशीलता व् सामंजस्य की प्रवृति, सुदूर देशों के प्रति आकर्षण/ उनके क्रियाकलापों में दार्शनिकता की झलक दिखती है/ वे अपने मन की बात अक्सर औरों से छिपा लेते  हैं/

वे अपने राजनैतिक जीवन में अधिक सफल रहते है, यदि चुनाव लड़ने के स्थान पर उन्हें मनोमीत किया जाये/
पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व् अरविन्द केजरीवाल का मूलांक ७ हैं/

अंक ८,१७,२६
मूलभूत प्रवृति :दृढ निश्चय के स्वामी,संघर्ष का सामना करने की क्षमता, नेतृत्व की प्रवृति,सामाजिक सरोकार व् साहित्यिक गतिविधियों की ओर रुझान  साहित्यिक प्रवृति,स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए, अपनी योजनाओं को कार्यरूप देने में  सक्षम/ उनका व्यक्तित्व गहरा होता है / या तो वे अपने जीवन में  बहुत सफलता पाते है,या बिल्कुल  ही असफल रहते है; उनके लिए कोई बीच का रास्ता नहीं है/

अपने राजनैतिक जीवन में  उन्हें अक्सर विरोधी लोगों व् प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है/

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ,एल,के आडवाणी व् मनमोहन सिंह का मूलांक ८ हैं/

अंक ९,१८,२७
मूलभूत प्रवृति :आत्म निर्भर,स्वतन्त्र निर्णय लेने में सक्षम,दृढ निश्चयी, धार्मिक गतिविधियो व् पारिवारिक दायित्व की ओर रुझान, संघर्ष की क्षमता / उन्हें जीवन के शुरुआती दौर में अक्सर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,परन्तु अंत में  अपने साहस व् मनोबल के दम पर वे खुद को स्थापित कर पाते हैं व् अपनी पहचान बना पाते हैं/

अपने राजनैतिक जीवन में काफी संघर्ष झेलने के बाद उनकी पकड़ मज़बूत होती है/

श्रीमती सोनिया गांधी का मूलांक  ९ है/

Comments

Popular posts from this blog

सूर्य प्रणाम मंत्र

सूर्य प्रणाम मंत्र काँसे के लोटे में जल लेकर, यह जल सूर्य को अर्पित करते हुए मंत्र उच्चारण कीजिये ब्रह्मा मुरारी  त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि सुतो बुद्धिश्चै गुरूश्चे शुक्रे  शनि राहु केतब कुर्बन्ति सर्वे मम सुप्रभातम इसके बाद इस जल की परिक्रमा ७ बार करने के बाद , जल को आँखों से लगाएं/ रोज़ सुबह करना है/ ------------------------------------------------------------------------------------------------- हो सके तो हर रविवार सफ़ेद रंग की कोई भी वास्तु दान में दें/  दूध दे सकते हैं/ शनिवार को काले कुत्ते को रोटी  खिलाएं/ रोटी पर थोड़े काले तिल भी डाल दें/

NUMEROLOGY N POLITICAL CAREER

NUMEROLOGY N POLITICAL CAREER By  Rajni Chhabra  on Tuesday, May 6, 2014 at 3:42pm NUMEROLOGY N POLITICAL CAREER ================================ It is a natural instinct in human beings to play a leading role in whatever sphere they are.Still, we see that in spite of their basic traits,they are not always able to get that lead role in life,for which they are aspiring.Besides basic inherent traits,luck too plays a decisive role in life.  Let us have a glance on Number 1 to 9 and a glimpse into what sort of leader they become and what are their chances for political career.Its a myth that persons born on some particular number only become leader;a person is destined to become leader due to his or her luck number as well.Variation is only in their way of execution, manipulation and implementation of political activities. NUMBER 1 Individuals born on Number 1 have leadership qualities in their blood.They are born leaders n due to their intellectual n manipulat...

कैसा होगा आपका नववर्ष (2025 )

   कैसा होगा आपका नववर्ष (2025 ) भविष्य को जानने की जिज्ञासा हर प्राणी के मन में बसती है/ज्योतिष की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हम अपने आने वाले समय की झलक पाना चाहते  है/अंक ज्योतिष के आधार पर जानना चाहेंगे ना आप कि कैसा रहेगा आपका आने वाला वर्ष / वर्ष 2025  का स्वामी अंक 9 है/ अंक 9 अपने आप में मंगल  ग्रह की विशेषताएं समाहित किये हुए है/ इस ग्रह के प्रभाव से सफलता व् स्थायीत्व प्राप्त होता है,परन्तु दीर्घ संघर्ष के उपरांत/ आध्यात्मिकता की ओर रुझान, दृढ संकल्प और स्वतंत्र रूप से क्रियान्वन, आत्म-बल में वृद्धि, सामाजिक सरोकार की  व् धार्मिक  ग तिविधियों में योगदान और कार्यक्षेत्र में पूर्ण निष्ठा अंक 9  के प्राणियों के व्यक्तित्व व् भाग्य में रचे रहते हैं/ ज़िंदगी एक खूबसूरत मोड़ लेगी/ सकरात्मक उर्ज़ा का विकास होगा/ लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुकूल स्थितियां बनेंगी/ वर्ष 2025 में अंक 2  दो बार समाहित है और अंक 5 भी इस में समाहित है/ अंक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है  जोकि सर्वगुण सम्पन्नता का प्रतीक है  / अतः अंक 2 में  चन्द...